Tulsi ke Fayde

Table of Contents

तुलसी के फायदे | Tulsi ke Fayde in Hindi

भारत के ज्यादातर घरों में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है. हमारे ऋषियों को लाखों वर्ष पहले से ही तुलसी के औषधीय गुणों का ज्ञान था इसलिए तुलसी को दैनिक जीवन में प्रयोग हेतु इतनी प्रमुखता से तवज्जो (स्थान) दी गयी है. आयुर्वेद में भी तुलसी के फायदों Tulsi ke Fayde के विषय में भी विस्तार से बताया गया है. आज हम इस लेख में आपको तुलसी के फायदे Tulsi ke Fayde, इसके औषधीय गुणों और उपयोग के बारे में विस्तार बतायेंगें.

तुलसी क्या है – What is Tulsi in Hindi

तुलसी एक औषधीय पौधा है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. तुलसी के पेड़ की जड़, पत्ती, शाखाएं, और बीज सभी का अपना अलग महत्व होता है. लोग तुलसी के पौधे को अपने घर के आँगन, छत या बाग-बगीचें में लगा सकते हैं.

झाड़ीनुमा तुलसी के पेड़ की ऊंचाई औसतन 1 से 3 फुट होती है और इसकी हरे रंग की पत्तियाँ बहुत ही खुशबूदार होती हैं. तुलसी के नए पौधे अधिकतर वर्षा ऋतु में उगते है और इनकी अवधि लगभग 2 से 3 वर्ष की होती है.

तुलसी के फायदे – Tulsi Ke Fayde

तुलसी को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में सर्वश्रेष्‍ठ माना गया है और तुलसी का उपयोग भोजन से लेकर दवाइयों के रूप में किया जाता है. तो आइये जानते हैं कि तुलसी के कौन-कौन से फायदे होते है.

त्वचा और बालों के लिए तुलसी के फायदे

तुलसी त्वचा के दाग-धब्बों और मुंहासों को दूर करने में सहायता करती है. तुलसी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है और समय से पहले बूढ़ा होने से रोकने में भी मदद करती है. साथ ही तुलसी बालों की जड़ों को भी मजबूत बनाती है जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है. तुलसी में पाए जाने वाले एंटीफंगल गुण फंगस और डैंड्रफ को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं.

इम्युनिटी बढ़ाने में तुलसी के फायदे Tulsi ke Fayde

रोगों से लड़ने के लिए शरीर की इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत ही आवश्यक है. जिन लोगों के शरीर की इम्युनिटी अच्छी होती है वो जल्दी बीमार नहीं पडतें है. तुलसी के पत्तों का नियमित रूप से सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढोत्तरी होती है.

वजन कम करने में सहायक

तुलसी के पत्तों के सेवन से वजन को भी घटाया जा सकता है. तुलसी का रस शरीर के वजन को कम करने के साथ बीएमआई और शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को भी नियंत्रित करता है.

सर्दी- ज़ुकाम में तुलसी के फायदे Tulsi ke Fayde

सर्दी जुकाम एक बहुत ही आम समस्या है जो किसी को भी हो सकती है. लोगो को कई बार सर्दी जुकाम से काफी परेशानी हो जाती है. तुलसी के फायदे Tulsi ke Fayde से सर्दी- ज़ुकाम में बहुत ही आराम मिलता है और तुलसी को एक बहुत ही अच्छा विकल्प माना जाता है. आप ताज़ा तुलसी के पत्तों को या तो चबा लें या फिर तुलसी, अदरक, काली मिर्च की दूध वाली चाय पीने से बहुत ही लाभ मिलता है.

तनाव से मुक्ति तुलसी के फायदे

तुलसी के पत्तों में में एंटीस्ट्रेस गुण मौजूद होतें हैं. शरीर में पाया जाने वाला कॉर्टिसोल नामक हॉर्मोन जिसे स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है उसे नियंत्रित करने में तुलसी बहुत ही अहम् भूमिका निभाती है.

दांत दर्द में तुलसी के फायदे Tulsi ke Fayde

तुलसी की पत्तियां दांत के दर्द से राहत दिलाने में मदद करती है. दांत के दर्द से आराम पाने के लिए काली मिर्च और तुलसी के पत्तों की गोली बनाकर दांत के नीचे रखने से दांत के दर्द में रहत मिलती है.

मुंह के लिए तुलसी खाने से लाभ

मूहँ के स्वास्थ्य के लिए तुलसी बहुत लाभकारी होती है, इसमें मौजूद इसके एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह से आने वाली दुर्गन्ध, पायरिया और मसूड़ों से जुड़ी समस्यायों से रहत दिलाने में मदद करती है.

कुछ तुलसी के पत्तों को धूप में डाल कर छोड़ दें और 2 से 3 दिन तक सूखने दें. जब ये तुलसी के पत्ते सूख जाएँ तो इनका पाउडर बना लें. अब इस पाउडर को ब्रश की सहायता से दांत साफ़ करने में इस्तेमाल करें.

सूखी खांसी और दमा से आराम Tulsi ke Fayde

तुलसी Tulsi ke Fayde की पत्तियां अस्थमा के रोगियों और सूखी खांसी से पीड़ित लोगों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है. इसके लिए तुलसी की मंजरी, सोंठ, प्याज के रस, और शहद को मिला लें. इस मिश्रण को चाटकर खाने से सुखी खांसी और दमे में आराम मिलता है.

सिर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के फायदे

अक्सर सिर में दर्द होने पर हम लोग चाय का सेवन करते हैं. लेकिन शायद आपको मालुम नहीं होगा कि चाय में तुलसी के कुछ पत्ते डालकर पीने से इसका असर दो-गुना हो जाता है. इसके अलावा सिर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए तुलसी और चंदन के पेस्ट को बनाकर माथे पर लगाने से भी राहत मिलती है.

चोट लगने पर तुलसी के फायदे Tulsi Ke Fayde:

तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते है, जो घाव को ठीक करने में सहायता करते हैं. तुलसी के पत्ते और फिटकरी दोनों को साथ में मिलाकर लगाने से घाव से जल्दी ही मुक्ति मिल जाती है.

पीलिया होने पर तुलसी के पत्तों के फायदे

पीलिया एक ऐसी बीमारी है जिसका अगर सही समय पर उपचार ना किया जाए तो यह आगे चलकर गंभीर बीमारी में बदल सकता है. पीलिया रोग से मुक्ति पाने के लिए 1 से 2 ग्राम तुलसी के पत्तों को पीसकर छाछ (लस्सी) के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से भी पीलिया रोग को ठीक किया जा सकता है.

पेट के लिए तुलसी के फायदे 

पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में तुलसी बहुत कारगर साबित होती है. अगर कब्ज से राहत पाना चाहते हैं तो एक गिलास गुनगुने पानी में 2 ग्राम तुलसी के बीज का सेवन कर सकते है. इसके अलावा अगर अपच, बवासीर, अम्लता या मासिक धर्म/माहवारी की समस्या है तो तुलसी की चाय का सेवन कर सकते हैं.

तुलसी का उपयोग: Uses of Tulsi in Hindi

तो आइये जानते है कि तुलसी का उपयोग हम किन किन तरीकों से कर सकते हैं:

  • अगर तुलसी के पत्तों का उपयोग करना चाहते है तो इसकी पत्तों की चटनी बनाकर इस्तेमाल कर सकते है.
  • रोजाना प्रातः खाली पेट तुलसी की पत्तों को चबाकर खा सकते हैं.
  • तुलसी के पत्तों को सेवन जूस के रूप में भी कर सकते है.
  • तुलसी के पत्तों को चाय में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं

तुलसी के फायदों से सम्बंधित FAQs:

गर्भवती महिलाओं को तुलसी का सेवन नहीं करना चाहिए. अधिकतर मामलों में इससे गर्भपात भी हो सकता है. जड़ी-बूटी के उपयोग से गर्भाशय का संकुचन हो सकता है, जो बहुत ही खतरनाक है.

4.8/5 - (9 votes)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top