सर्दी जुकाम की आयुर्वेदिक दवा पतंजलि

सर्दी जुकाम की आयुर्वेदिक दवा पतंजलि (Sardi Jukam ki Ayurvedic Dawa Patanjali)

अक्सर बदलता मौसम अपने साथ सर्दी-खांसी लेकर आता है. आप इससे बचने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन एक छोटी सी गलती आपको सर्दी-खांसी से पीड़ित कर सकती है. लेकिन शुक्र है कि हमारे पास इससे निपटने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं.

सर्दी का मुख्य कारण वायरल संक्रमण, एलर्जी, साइनस संक्रमण या मौसम में बदलाव हो सकता है। यह एक ऐसी बीमारी है जो हर बदलते मौसम के साथ होती है और किसी को भी हो सकती है. आज की पोस्ट में हम पढ़ेंगे कि सर्दी को ठीक करने के आयुर्वेदिक नुस्खे क्या हैं. घरेलू नुस्खों का फायदा यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है.

सर्दी जुकाम के आयुर्वेदिक उपचार:  Sardi Jukam Treatment in Hindi

सर्दी को ठीक करने के लिए घरेलु नुख्से बहुत ही उपयोगी है. चलिए सर्दी जुकाम के आयुर्वेदिक नुख्सों के विषय में जानें:

  • 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से विटामिन सी की कमी पूरी हो जाती है. सर्दी के इलाज के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी है.
  • सर्दी से पीड़ित व्यक्ति को अधिक पानी पीना चाहिए. ताजे फलों का जूस पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा.
  • तुलसी की पत्तियां सर्दी-जुकाम के लिए असरदार होती हैं. तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर उसका काढ़ा बनाकर पीने से सर्दी ठीक हो जाएगी. आप तुलसी के पत्तों को चबाकर भी खा सकते हैं.
  • अगर आपकी नाक सर्दी के कारण बंद हो गई है तो एक गिलास पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर गरारे करें. गरारे करने से गले की खराश दूर होती है और सर्दी से भी राहत मिलती है.
  • ठंड के कारण पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है इसलिए हल्का भोजन करें ताकि वह आसानी से पच जाए.
  • तुलसी, अदरक, पुदीना और काली मिर्च मिलाकर चाय पीने से सर्दी-खांसी से राहत मिलती है.
  • दिन में दो बार अदरक और शहद मिलाकर खाने से सर्दी से राहत मिलेगी.
  • सर्दी से छुटकारा पाने के लिए खजूर बहुत फायदेमंद है. 1 गिलास दूध में खजूर उबालकर सेवन करने से सर्दी-खांसी से राहत मिलती है.
  • लहसुन का सूप सर्दी और खांसी के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
  • सर्दी-जुकाम में हल्दी रामबाण औषधि की तरह काम करती है. 1 गिलास दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पीने से गले में जमे कफ से छुटकारा मिलता है. आग में हल्दी का टुकड़ा डालकर उसका धुआं लेने से नाक तेजी से बहने लगेगी और जुकाम ठीक हो जाएगा.

सर्दी जुकाम के लक्षण: Common Cold Symptoms in Hindi

सर्दी-जुकाम होने पर इसके लक्षण आमतौर पर कुछ समय बाद दिखाई देते हैं. ऐसा कम ही होता है कि सर्दी लगते ही लक्षण दिखने शुरू हो जाएं. अक्सर हम सर्दी-जुकाम के लक्षणों का पता नहीं लगा पाते हैं. लेकिन सर्दी-जुकाम के लक्षण पता होने चाहिए तभी हम अपना इलाज कर सकते हैं. सर्दी-खांसी के कुछ लक्षण इस प्रकार हैं-

  • बंद नाक
  • बहता नाक
  • भारी नाक
  • कुछ भी सूंघने में सक्षम न होना
  • बार-बार छींक आना
  • सिरदर्द
  • गला खराब होना
  • थकान
  • ठंड महसूस होना
  • शरीर में दर्द
  • हल्का बुखार
  • सांस लेने में दिक्क्त

सर्दी-जुकाम की आयुर्वेदिक दवा पतंजलि Sardi Jukam ki Dawa Patanjali:

बाबा रामदेव के पतंजलि स्टोर में आपको सर्दी-जुकाम की दवा आसानी से मिल जाएगी. सर्दी-जुकाम के लिए आप आरोग्य वटी और दिव्य श्वासारि प्रवाही सिरप का उपयोग कर सकते हैं.

  • आरोग्य वटी (Arogya Vati)
  • दिव्य स्वसारि प्रवाही (Divya Swasari Pravahi)

सर्दी-जुकाम की आयुर्वेदिक दवा: Sardi Jukam Ki Ayurveda Dawa

सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक औषधि का इस्तेमाल किया जा सकता है. हम आपको कुछ पुराने जमाने की आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

  • हरिदर खंड (Haridrakhand)
  • अगस्त्य ऋषि (Agastya Rasayanam)
  • डाबर व्योषादि वटी (Dabur Vyoshadi Vati)

सर्दी-जुकाम का आयुर्वेदिक इलाज: Sardi Jukam Ka Ilaj in Hindi

  • सर्दी-जुकाम होने की वजह से हमारी दिनचर्या प्रभावित होती है. सर्दी- जुकाम से पूर्ण रूप से छुटकारा पाने के लिए अभी तक कोई भी सटीक दवाई या टिका नहीं बना है. इसलिए सबसे आसन रास्ता यही होगा की  हमें सर्दी के इन्फेक्शन से बचना चाहिए.
  • सर्दी-जुकाम से बचने का आसान तरीका यह है कि अपने हाथो की सफाई ठीक से और बार बार जरूर किया करे. हाथों को बार-बार धोने से संक्रमित वस्तुओ को छूने के कारण हाथ में जामा कीटाणु नष्ट हो जायेगे.
  • खाने-पीने का विशेष ध्यान अवश्य रखे. ऐसा भोजन करें जिसमे पोषक तत्व मौजूद होतें हो.
  • सर्दी से पीड़ित व्यक्ति को एक-दूसरे का बर्तन इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.

निष्कर्ष:

मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट सर्दी जुकाम की आयुर्वेदिक दवा (Sardi Jukam Ki Dawai) अवश्य पसंद आई होगी. पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें.

4.8/5 - (5 votes)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top