Olive Oil in Hindi

Table of Contents

जैतून का तेल के फायदे- Olive Oil in Hindi

 

Olive Oil in Hindi- ऑलिव ऑइल या जैतून का तेल olive oil in hindi स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है. जैतून का तेल के फायदे (olive oil benefits in hindi) को लेकर हाल के कुछ वर्षों में शोध किए गए है और उनमे ऑलिव ऑइल को बहुत ही लाभकारी बताया गया है. यह दिल की बीमारियों से जुड़े खतरे को कम करने के साथ साथ बालों व त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है. ऑलिव ऑइल olive oil जैतून के फलों का उपयोग करके बनाया जाता है और अन्य फलों की तुलना में इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है.

जैतून का तेल में इसे अनोखे गुण पाए जाते है जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होते है. इसके अलावा जैतून का तेल का इस्तेमाल कई औषधीयों को बनाने और कई गंभीर बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है. आईये दोस्तों, जैतून का तेल के फायदों (olive oil ke fayde) के बारे में विस्तार सेविस जानते है.

जैतून का तेल क्या है-  What is Olive Oil in Hindi

जैतून का तेल olive oil एक वनस्पति तेल है जो जैतून के फलों से बनाया जाता है जैतून के वृक्ष की उंचाई लगभग 15 मीटर होती है. इस वृक्ष की शाखाएं पतली और छाल सफ़ेद भूरे रंग की होती है इसके पत्ते अमरुद के पत्तों के सामान 5 से 6 cm लम्बे होते है और अलग अलग चौड़ाई के तथा नुकीले भी होते है. जैतून का तेल (olive oil ke fayde) साफ़, सुनहरे रंग का, पारदर्शी और हल्का गंधयुक्त होता है. इस तेल क उपयोग खाने और लगाने दोनों में किया जाता है.

जैतून के तेल olive oil में मिनरल, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट फैटी एसिड और अन्य कई गुण पाए जाते है. जैतून का तेल olive oil का वैज्ञानिक नाम ओलिया यूरोपियन है. इस तेल का उत्पादन सबसे पहले भूमध्यसागरीय क्षत्रों में किया गया था. भारत में अधिकतर जैतून के तेल के ओएद कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पाए जाते है.

जैतून का तेल के प्रकार- Types of Olive Oil in Hindi

अक्सर हम सोचते है कि जैतून का तेल एक ही प्रकार का होता है परन्तु ऐसा जैतून का तेल कई प्रकार का होता है:

वर्जिन जैतून का तेल- Virgin Olive Oil in Hindi

यह जैतून का तेल सबसे अच्छा होता है. इस तेल का उपयोग खाना बनाने और तलने में किया जाता है. इस वर्जिन तेल में एसिडिटी की मात्रा 1.5 प्रतिशत के आस-पास होती है. इस वर्जिन तेल को बनाने की प्रक्रिया अन्य तेल के मुकाबले अलग होती है अर्थात जैतून के फलों को 2 बार दबाकर इसका तेल नकाला जाता है.

एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल – Extra Virgin Olive Oil in Hindi

यह तेल उच्चतम ग्रेड का तेल होता है. एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून तेल को सबसे शुद्ध तेल माना जाता है. क्योंकि इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट,मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा अन्य प्रकार के तेलों के मुकाबले अधिक पायी जाती है. इसे अपने बेहतर स्वाद के लिए भी जाना जाता है. इस तेल में एसिडिटी की मात्रा 0.8 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होती. उच्चतम गुणवत्ता का तेल होने के कारण, एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून तेल की कीमत अधिक होती है.

शुद्ध जैतून का तेल – Pure Olive Oil in Hindi

शुद्ध जैतून का तेल Pure Olive Oil in Hindi 15 से 25 प्रतिशत वर्जिन जैतून का तेल और रिफाइंड जैतून के तेल का मिश्रण होता है. यह जैतून का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है. इस तेल का उपयोग केवल खाना पकाने, शरीर की मालिश और उपचार में किया जाता है. शुद्ध जैतून का तेल Pure Olive Oil in Hindi का रंग, एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून के तेल के मुकाबले काफी हल्का होता है.

पोमेस जैतून का तेल – Pomace Olive Oil in Hindi

पोमेस जैतून का तेल बाज़ार में आसानी से मिल जाता है. लेकिन इस तेल का उपयोग खाना बनाने में बहुत ही कम किया जाता है. इस तेल में पोषक तत्वों और विटामिन्स की मात्रा अन्य तेलों के मुकाबले बहुत ही कम होती है.

लैम्पेंट जैतून का तेल – Lampante Olive Oil in Hindi

लैम्पेंट जैतून तेल का उत्पादन खराब जैतून के फलों से किया जाता है इसी कारण इस तेल का उपयोग खाना बनाने में नहीं किया जाता है. लैम्पेंट जैतून के तेल का उपयोग ईंधन के रूप में और तकनीकी कामों में किया जाता है.

जैतून का तेल के फायदे – Benefits of Olive Oil in Hindi

जैतून का तेल का फायदा वजन कम करने में:

जैतून के तेल में Olive Oil in Hindi मौजूद मोनो सैचुरेटेड फैट, वजन और पेट की चर्बी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यदि इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए तो आप अपना वजन आसानी से घटा सकते है. मोटापे से बचने के लिए आपको रोजाना सुबह एक से दो चम्मच जैतून का तेल Olive Oil का सेवन करना होगा.

जैतून के तेल का फायदा रखे मधुमेह से दूर:

मधुमेह Diabetes एक एसी बीमारी है जो यह एक बार किसी को हो जाए तो मरते दम तक उसके साथ रहती है. मधुमेह Diabetes अधिक उम्र के लोगों के साथ-साथ छोटे बच्चों में भी देखने को मिलती है. मधुमेह को कण्ट्रोल करना बहुत ही आवश्यक है नहीं तो रोगी की जान पर भी बन सकती है.

जैतून का तेल का सेवन करने से मधुमेह के रोगियों को बहुत ही लाभ मिलता है. जैतून के तेल में एंटी ऑक्साइड तत्त्व और फटी एसिड की अधिक मात्रा पायी जाती है. जो रक्त में बढ़ी हुई शर्करा को नियंत्रित करती है. जिससे मधुमेह के रोगियों को आराम मिलता है.

जैतून के तेल का उपयोग सूजन कम करने में:

जैतून के तेल में Olive Oil in Hindi सूजन को कम करने के गुण पाए जाते है. अगर आपको लम्बे समय से सूजन बनी हुई है तो जैतून के तेल का उपयोग करके इसे कम किया जा सकता है. इसके अलावा ह्रदय रोग, कैंसर, अल्जाइमर, गठिया और मधुमेह जैसी बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है.

जैतून के तेल का उपयोग कोलेस्ट्रोल को कम करने में:

जैतून के तेल का Olive Oil उपयोग करने से कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (LDL) या ख़राब कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है. जैतून का तेल हमारे शरीर में उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (HDL) या अच्छे कोलेस्ट्रोल मात्रा को भी बढाता है. जैतून के तेल की सहायता से आपका दिल मजबूत होता है और ह्रदय घात या दौरा पड़ने की संभावना में कमी आती है.

जैतून का तेल झड़ते बालों को रोके: 

अगर आप अपने झाड़ते बालों को रोकना चाहते है तो आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते है. इसके लिए आपको कुछ मीठी नीम की पत्तियां जैतून के तेल में डालकर उबालनी होगी. आप इसे लगभग 5 मिनट बाद स्टोव से उत्तर लें, और इसे ठंडा होने के लिए रख दें. अब आप इसके पेस्ट को एक डिब्बे में रख सकते है. इस पेस्ट को रोजाना रात में सोने से पहले लगायें, इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी और बाल झड़ना बंद हो जायेंगें.

जैतून का तेल कैंसर के खतरे को कम करता है:

कैंसर एक बहुत ही गंभीर और जानलेवा बीमारी है जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है. यदि कैंसर इलाज शुरूआती अवस्थाओं में किया जाए तो इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है. वहीँ आखिरी चरण में कैंसर का इलाज करना असंभव हो जाता है. कैंसर का इलाज कराना बहुत ही महंगा होता है जो आम लोगों के बस की बात नहीं है. अगर सही खान-पान और नियमित जीवन शैली को अपनाया जाए तो, कैंसर को नियंत्रित किया जा सकता है.

जैतून के तेल का नियमित सेवन करने से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. जैतून का तेल में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के खतरे को कम करने में सहायता करते है.

जैतून का तेल करे हड्डियों को मजबूत:

जैतून के तेल की Olive Oil in Hindi की मालिश करने से आपके शरीर की हड्डियाँ मजबूत होती है. बढती हुई उम्र के साथ-साथ हड्डियों का कमजोर होना आम बात है. लेकिन भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में कई युवाओं की हड्डियाँ भी कमजोर होने लगती है.हड्डियों के कमजोर होने के कई मुख्य कारण हो सकते है, जैसे गलत खान-पान, अनियमित दिनचर्या और शरीर में पोषक तत्वों की कमी का होना. अगर समय रहते कमजोर हड्डियों का इलाज न किया जाए तो इसके कारन कई गंभीर बीमारियाँ हो सकती है.

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकतें हैं. इसके लिए आप हर रोज जैतून के तेल की मालिश करें, जिससे आपकी हड्डियाँ स्वस्थ और मजबूत होंगी.

आँखों के लिए जैतून के तेल के लाभ:

उम्र ढलने के साथ-साथ आँखें कमजोर होने लगती है लेकिन अगर कम उम्र में आँखें कमजोर हो जाए या फिर धुंधला दिखाई देने लगे, तो चिंता का विषय बन जाता है. आँखें कमजोर होने के कई मुख्या कारण हो सकते है जैसे ज्यादा मोबाइल चलाना, ज्यादा कंप्यूटर चलाना, कई घंटों तक टीवी देखना, प्रदूषित वातावरण, पोषक तत्वों की कमी का होना इत्यादि. कारन चाहे जो कुछ भी हो, समय रहते इसका इलाज करना बहुत ही जरूरी होता है. नहीं तो हमेशा के लिए आँखों के रोशनी जा सकती है.

आँखों की रोशनी बढाने के लिए जैतून के तेल का Olive Oil in Hindi उपयोग किया जा सकता है. जैतून के तेल में एन्टीइंफ्लेमेटरी और विटमिन ई  तत्त्व मौजूद होते हैं, जो आँखों को स्वस्थ रखने में मदद करतें है. इसके लिए आप हर रोज सोने से पहले जैतून के तेल से आँखों के आस पास हल्की मालिश करें, इससे रक्त संचार में सुधार होगा.

त्वचा के लिए जैतून के तेल के लाभ:

सुन्दर दिखना हर इंसान की चाहत होती है. यदि त्वचा में सूखापन आ जाए तो उसकी पर्सनालिटी में भी फीकापन आ जाता है. जैतून का तेल का Olive Oil in Hindi इस्तेमाल त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है.जैतून के तेल में एन्टीइंफ्लेमेटरी, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा 6 फैटी एसिड जैसे बहुत से तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने में सहायता करते है.

उच्च रक्तचाप में जैतून के तेल के लाभ:

जैतून के तेल की Olive Oil in Hindi की सहायता से उच्च रक्तचाप को भी कंट्रोल में रखा जा सकता है. इसके अलावा जैतून के तेल का इस्तेमाल खाने में करने से हमारे शरीर में रक्त परिसंचरण में भी सुधार आता है.

जैतून के तेल के नुकसान – Side Effects of Olive Oil in Hindi

अगर सही मात्रा में जैतून के तेल का इस्तेमाल न किया जाए तो, इसके नुकसान भी उठाने पद सकते है.तो आइये जानते है की जैतून के तेल के कौन-कौन से नुकसान हो सकते है:

  • ज्यादा मात्रा में जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से पेट से सम्बंधित समस्याएं हो सकती है.
  • मधुमेह के रोगियों को जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से पहले किसी चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए.
  • अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से कील-मुहासे की समस्या हो सकती है.
  • अगर आपका ब्लड प्रेशर लॉ रहता है तो इसका इस्तेमाल करने से बचें.
  • गर्भवती महिला या स्तनपान कराने वाली महिला जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से पहले किसी चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लें.

जैतून के तेल का उपयोग – Uses of Olive Oil in Hindi

हमने मान लिया है कि जैतून के तेल के फायदों के बारे में आपने पढ़ लिया होगा, लेकिन इसका फायदा आपको तभी मिलेगा जब आप जैतून के तेल का उपयोग सही तरीके से करेंगें. तो आइये जानते है कि आप जैतून के तेल का उपयोग कैसे करेंगें:

  • त्वचा, शरीर या सिर पर जैतून के तेल से मालिश कर सकते हैं.
  • आप जैतून का तेल का उपयोग खाना बनाने में भी कर सकते हैं.
  • सलाद पर जैतून के तेल की कुछ बूंदे डालकर उसका सेवन कर सकते हैं.
  • आप जैतून के तेल का उपयोग किसी भी प्राकृतिक फेस पैक में मिलाकर कर सकते हैं.

 

FAQ- जैतून का तेल Olive Oil in Hindi

 

जैतून के तेल की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका उपयोग ज्यादातर ग्रीष्म ऋतू में ही किया जाता है.

जैतून के तेल से सिर पर मालिश करने से बालों की जड़ें मजबूत होती है और बालों का झड़ना बंद हो जाता हैं और साथ ही जैतून के तेल से त्वचा पर मालिश करने से त्वचा चमकदार चमकदार स्वस्थ और होती है.

जैतून के तेल को गर्मियों और सर्दियों में  इस्तेमाल किया जा सकता हैं. इस जैतून के तेल से त्वचा, सिर और शरीर पर मालिश कर सकते हैं.

कोल्ड प्रेस्ड जैतून के तेल को सबसे अच्छा तेल मना जाता है. इसमें सबसे अच्छा स्वाद होता है और साथ ही अच्छी गंध मौजूद होती है. जैतून के तेल का इस्तेमाल आंतरिक और बाह्य दोनों तरीके से करना संभव है.

4.8/5 - (13 votes)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top