Lahsun Khane ke Fayde

Table of Contents

लहसुन खाने के फायदे Lahsun Khane ke Fayde

हेलो दोस्तों, कैसे हैं आप. मैं इस पोस्ट में आपको लहसुन खाने के फायदे Lahsun Khane ke Fayde के विषय में बताने जा रहा हूँ. 

कई लोगों को लहसुन की गंध अच्छी नहीं लगती है, और ना ही वे लहसुन को खाना पसंद करते है.

लहसुन खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है. लहसुन का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाव होता है.

लहसुन में विटामिन B, विटामिन C, फाइबर, एंटी वायरल, एंटी फंगल, और एंटी ओक्सिडेंट वाले औषधीय तत्त्व मौजूद होते है. लहसुन का सेवन करने से ख़राब कोलेस्ट्रोल कम (LDL) होता है और अच्छा कोलेस्ट्रोल (HDL) बढ़ता है जिसके कारण हार्ट हेल्दी बना रहता है. लहसुन कई प्रकार के संक्रमणों से बचाव करता है.

आज हम इस पोस्ट में आपको लहसुन खाने के फायदे Lahsun Khane ke Fayde और इसके उपयोग की जानकारी देंगें.

लहसुन खाने के फायदे Lahsun Khane ke Fayde

कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में लहसुन खाने के फायदे

शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाने से कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो जाती है. लहसुन बढ़े हुए खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने का एक बहुत ही अच्छा विकल्प है.

लहसुन में एलिसिन और मैग्नीज पोषक तत्त्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते है. जो ख़राब कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में सहायता करते है और साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रोल का निर्माण करने में सहायक होते है.

बवासीर में लहसुन खाने के फायदे Lahsun Khane ke Fayde

बवासीर में लहसुन खाने के फायदे Lahsun Khane ke Fayde से बहुत ही लाभ मिलता है. बवासीर एक बहुत ही गंभीर बीमारी है जिसकी वजह से रोगी को मल त्याग करने के दौरान असहनीय पीड़ा होती है.

बवासीर के रोगियों के लिए लहसुन का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है. प्रतिदिन सुबह खाली पेट लहसुन की 2 से 3 कलियों का सेवन करने से बवासीर में बहुत ही आराम मिलता है.

इम्युनिटी बढ़ाने में लहसुन खाने के फायदे Lahsun Khane ke Fayde

इम्युनिटी बढ़ाने में लहसुन खाने के फायदे Lahsun Khane ke Fayde से  बहुत ही लाभ होता है. स्वस्थ शरीर के लिए इम्युनिटी का होना बहुत ही आवश्यक होता है. इम्युनिटी के कमजोर हो जाने पर शरीर कमजोर हो जाता है और बहुत सी बीमारियों की चपेट में आ जाता है. 

लहसुन में विटामिन सी और जिंक की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है. जो शरीर में संक्रमण को रोकने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है.

अस्थमा में लहसुन खाने के लाभ

अस्थमा फेफड़ों से जुड़ी एक बीमारी है जिसकी वजह से रोगी को सांस लेने में बहुत ही दिक्कत होती है. 

अस्थमा के रोगियों को हमेशा अपने खान पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ती है. अस्थमा के रोगियों में लहसुन की कलियों को भूनकर उसका सेवन करने से लाभ मिलता है.

महिलाओं के लिए लहसुन खाने के लाभ Lahsun Khane ke Fayde

अगर महिलायें नियमित रूप से लहसुन का सेवन करती है तो उन्हें लहसुन खाने के फायदे Lahsun Khane ke Fayde  मिलते है. बढती उम्र के कारण महिलाओं में सर्विक्स कैंसर और ब्रैस्ट कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है.

लहसुन का नियमित रूप से सेवन करने से महिलाओं में इसका लाभ देखने को मिलता है. लहसुन में पाए जाने वाला एक खास किस्म का एंजाइम एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है जो कैंसर को रोकने में सहायता करता है. इसके अलावा लहसुन खाने से महिलाओं में कोलेस्ट्रोल नियंत्रित होना, वजन कम होना और गठिया से बचाव देखने को मिलता है.

पुरुषों के लिए लहसुन खाने के लाभ Lahsun Khane ke Fayde

पुरुषों को कच्चा लहसुन खाने का बहुत ही लाभ मिलता है. लहसुन पुरुषों की कमजोरी को दूर करके मैन पॉवर बढाने में सहायता प्रदान करता है. इसके लिए पुरुषों को प्रतिदिन 3 से 4 कच्चे लहसुन की चबाकर खानी चाहिए.

अगर आपको कच्चा लहसुन खाने में परेशानी हो रही है तो 2 से 3 लहसुन की कलियों को पीसकर इसे शहद या दूध के साथ सेवन कर सकते है.

हाई बीपी में लहसुन के फायदे Lahsun Khane ke Fayde

हाई बीपी के मरीजों को लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में लाभ मिलता है. लहसुन में एस एललिस्सीस्टीन नामक कंपाउंड मौजूद होता है. एस एललिस्सीस्टीन नामक कंपाउंड आपके सिस्टोलिक प्रेशर और डायलोस्टिक प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान करता है.

लहसुन में पाए जाने वाला पोलीसल्फाइड भी बीपी कम करने में सहायता करता है.

सर्दी जुकाम में लहसुन के फायदे

अगर आप सर्दी-जुकाम से परेशान रहते है तो अपने आहार में लहसुन को शामिल कर सकते है. लहसुन में पाए जाने वाला एलिसिन बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. लहसुन की कलि को पानी में डालकर उबालिए, और इस पानी को छानकर पी लीजिए, सर्दी-जुकाम ठीक हो जाएगा.

शुगर में लहसुन के फायदे Lahsun Khane ke Fayde

जब रक्त में शुगर की अत्यधिक मात्रा बढ़ जाती है तो उसे डायबिटीज या मधुमेह कहते है. प्रतिदिन नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है. इसके लिए आप लहसुन 2 से 3 कच्ची कलियाँ चबाकर खा सकते है.

लहसुन से करें दाद ठीक

दाद एक प्रकार का फंगल इन्फेक्शन है जोकि शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है. साथ ही यह इन्फेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फ़ैल जाता है इसलिए इसका जल्दी से उपचार करना जरूरी होता है. लहसुन में एंटीफंगल गुण मौजूद होते है जो दाद को ठीक करने में सक्षम होते है. लहसुन से दाद का इलाज करने के लिए 2 से 3 कलियों का पेस्ट बना लें, अब इसमें थोडा से जैतून का तेल और शहद मिलाकर दाद वाले स्थान पर लगाएं.

वजन कम करने के लिए Lahsun Khane ke Fayde

लहसुन में एंटी ओबेसिटी गुण भी पाए जाते है, जो मोटापे को कम करने में मदद कर सकते है. इसके साथ ही लहसुन से थर्मोजेनेसिस गर्मी पैदा करने वाली प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है. लहसुन अपने इन गुणों के वजह से मोटापे से छुटकारा दिला सकता है.

कैंसर के लिए लहसुन का उपयोग Lahsun Khane ke Fayde

लहसुन के सेवन से कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है. एक रिसर्च से पता चलता है कि लहसुन में एंटी कैंसर गुण मौजूद होते है. एसी स्थिति में लहसुन को कैंसर से बचाव के लिए उपयोग किया जा सकता है. ध्यान दें कैंसर एक बहुत ही गंभीर बीमारी है लहसुन को कैंसर का उपचार समझने की भूल बुल्कुल न करें. कैंसर के इलाज के लिए तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

लीवर के लिए लहसुन के फायदे

लीवर के लिए लहसुन का उपयोग बहत ही फायदेमंद है. वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि एस-एलील्मर कैप्टोसाइटिस्टीन यौगिक नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर के के इलाज में महत्वपूर्ण हो सकता है. इसके अलावा लहसुन का तेल एंटीऑक्सीडेंट से परिपूर्ण होता है, जो कि लिवर की सूजन को घटाने में मदद करता है.

आंतों के लिए लहसुन का उपयोग

लहसुन का सेवन करके छोटी आंत को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाया जा सकता है. लहसुन के एंटीमाइक्रोबियल गुण आंतों के लिए लाभकारी ओते है जो हानिकारक बैक्टीरिया को बनने से रोक सकते है. बस इतना ध्यान रखें कि लहसुन के ज्यादा उपयोग से पेट ख़राब और सीने में जलन हो सकती है.

पाइल्स में लहसुन का सेवन

जिन लोगों को पाइल्स की समस्या है, वे लोग प्रतिदिन लहसुन का सेवन कर सकते है. वैज्ञानिक अध्धयन के आधार पर, लहसुन को आयुर्वेदिक तौर पर पाइल्स के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता है.

कान के दर्द के लिए लहसुन का सेवन करें

लहसुन के इस्तेमाल से कान के हल्के संक्रमण और दर्द से राहत मिल सकती है. एक रिसर्च में बताया गया है कि लहसुन में एंटी माइक्रोबियल गुण होता है जिसकी वजह से इसे कान में होने वाले इन्फेक्शन में उपयोग किया जा सकता है. इस संक्रमण की वजह से कान में होने वाला दर्द भी ठीक हो जाता है. गंभीर कान का दर्द होने पर अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें.

लहसुन खाने के नुकसान Lahsun Khane ke Nuksan

लहसुन के फायदों के साथ साथ लहसुन खाने के नुकसान Lahsun Khane ke Nuksan भी हो सकते है. लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से इस सेहत पर हानिकारक प्रभाव भी पद सकते है. 

Lahsun Khane ke Nuksan

लहसुन खाने के नुकसान Lahsun Khane ke Nuksan के विषय में नीचे बताया गया है:

  • लहसुन का अत्यधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है.
  • लहसुन का सेवन करने से शरीर और मूंह से दुर्गन्ध की समस्या हो सकती है.
  • अगर आप कच्चे लहसुन का सेवन कर रहे है तो आपको पेट समस्या या फिर सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है.
  • अगर किसी की सर्जरी होने वाली है तो उससे पहले लहसुन का सेवन न करें, क्योंकि लहसुन का ज्यादा सेवन करने से रक्तश्राव की समस्या हो सकती है.
  • अगर कोई व्यक्ति खून पतला करने की दवाई ले रहा है तो वो लहसुन का सेवन बिल्कुल ना करे.
  • लीवर के लिए लहसुन लाभकारी है अगर किसी को लीवर की अत्यधिक् गंभीर समस्या है तो वह लहसुन का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले.
  • लहसुन का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से लीवर को क्षति भी हो सकती है.
  • जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है उन लोगों को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी गंध से समस्या और बढ़ सकती है.
  • अगर आपका ब्लड प्रेशर कम रहता है तो आपको लहसुन का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए. लो ब्लड प्रेशर रहने पर यह नुकसानदायक हो सकता है.

लहसुन खाने के फायदे से सम्बंधित FAQs

👇

शहद और लहसुन एंटी बैक्टीरियल तरीके से काम कर सकते हैं. यह मिश्रण हमारे शरीर को बीमार करने वाले बैक्टीरिया से बचाते है.

जी हां, महिलाओं के लिए लहसुन का सेवन करना उपयोगी हो सकता है. यह गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम से बचाव कर सकता है.

जी हां, लिमिटेड मात्रा में प्रतिदिन लहसुन का सेवन किया जा सकता है.

  • इम्यूनिटी बढ़ती है प्रतिदिन सुबह भुने हुए लहसुन का उपयोग करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो जाती है
  • लहसुन के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है
  • पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है
  • लहसुन दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है
  • बॉडी को डिटॉक्स करता है

लहसुन खून को पतला करने का कार्य करता है. बहुत ज्यादा लहसुन का सेवन सर्जरी के दौरान या बाद में रक्तस्राव की समस्या को बढ़ा सकता है. अल्सर या थायरॉइड की समस्या वाले व्यक्त्तियों को लहसुन का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लेना चाहिए.

प्रतिदिन कच्चे लहसुन की 1 से 2  कली का सेवन वयस्कों के लिए अच्छा माना जाता है.

बहुत ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने के सबसे गंभीर दुष्प्रभावों में से एक ब्लीडिंग का खतरा बढ़ना हो सकता है, अगर आप खून पतला करने वाली दवाओं का सेवन कर रहे हों या सर्जरी करवा रहे हों.

निष्कर्ष

अगर आपको यह पोस्ट लहसुन खाने के फायदे Lahsun Khane ke Fayde पसंद आई हो तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करें. इस पोस्ट में दी गयी जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है इसलिए लहसुन का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य ले लें.

4.9/5 - (21 votes)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top