Table of Contents
Toggleकिस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है? (Kis Vitamin Ki Kami Se Neend Kam Aati Hai):
किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी तरह से नींद लेने की आवश्यकता होती है. वहीं, कुछ वजहों से कई लोगों को रात में अच्छी और गहरी नींद नहीं आती है. इसके पीछे का मुख्य कारण शरीर में विटामिन्स की कमी हो सकती है.
नींद न आने के कई मुख्य कारण हो सकते हैं जिनमे से एक कारण आपके शरीर में विटामिन की कमी का होना भी हो सकता है. हम आज के इस पोस्ट में जानेंगें कि किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है और इस कमी को कैसे ठीक किया जा सकता है.
विटामिन-सी:
विटामिन-सी की कमी से भी नींद न आने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल विटामिन-सी नींद की गुणवत्ता को सुधारने लाभदायक साबित हो सकता है. अगर शरीर में विटामिन-सी की कमी हो जाए तो स्लीप-एपमिया होने का खतरा बढ़ जाता है. एसी स्तिथि में नींद की परेशानियों को दूर करने के लिए विटामिन-सी को लेना बहुत ही जरूरी माना जाता है.
शरीर में विटामिन-सी की कमी की पूर्ती के लिए बेरीज, संतरे, मिर्च, केला, पालक, नींबू, ब्रोकली और स्प्राउट्स इत्यादि का सेवन करना चाहिए. इन खाद्य पदार्थों के सेवन करने से शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरा किया जा सकता है.
विटामिन-बी6:
विटामिन-बी6 की कमी के कारण रात में गहरी नींद नहीं आती है. रात में आराम से सोने के लिए सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन की अहम भूमिका होती है और ये दोनों हार्मोन व्यक्ति को अच्छी नींद दिलाने में सहायता करते हैं. विटामिन-बी6 में दोनों हार्मोन सेरोटोनिन और मेलाटोनिन मौजूद रहते हैं. इसलिए अच्छी नींद के लिए आपके शरीर में भरपूर मात्रा में विटामिन-बी6 होना चाहिए.
विटामिन-बी6 की कमी की पूर्ती के लिए आप मूंगफली, अंडा, केला, ओट्स, दूध, हरी मटर, और गाजर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
विटामिन-बी12:
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी की वजह से भी नींद में कमी आ सकती है. दरअसल विटामिन-बी12 डिप्रेशन को कम करने में लाभदायक होता है. साथ ही यह नींद के पैटर्न में भी सुधर करता है. ऐसे में अगर शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाए तो, मनुष्य को अनिंद्रा का सामना करना पद सकता है. इस विटामिन की कमी की पूर्ती के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे जैसे खाद्य पदार्थों को उपयोग करना चाहिए.
विटामिन-डी:
अगर आपको रात्री में ठीक प्रकार से नींद नहीं आती है तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी भी हो सकती है. विटामिन डी हमारी नींद में बहुत ही अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी की वजह से रात में बार-बार नींद खुलती है और नींद पूरी नहीं हो पाती है.
विटामिन डी की कमी की पूर्ती करने के लिए आप रोजाना धूप सेक सकते हैं. साथ ही इसके अलावा विटामिन डी से भरपूर आहार ले सकते हैं जैसे कि अंडा, मशरूम, संतरा, दूध, दही इत्यादि.
विटामिन-ई:
विटामिन-ई में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते है. जो कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाने में सहायता करते है. विटामिन-ई नींद और नींद से जुड़ी परेशानी को दूर करने में प्रभावी होता है.
नींद की कमी की वजह से मेमोरी लोस और कई प्रकार की मानसिक समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. विटामिन-ई इन समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होता है. इसके अलावा यह विटामिन-ई टेस्टोस्तेरोन को बढ़ने में सहायता करता है, जिससे नींद की कमी को दूर किया जा सकता है.
आप शरीर में विटामिन-ई की कमी की पूर्ती के लिए सूरजमुखी का तेल और बीज, बादाम, कद्दू, पालक और लाल शिमला मिर्च जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते है. इस खाद्य पदार्थों के सेवन से विटामिन-ई की कमी को पूरा किया जा सकता है, जिससे गहरी और अच्छी नींद ली जा सके.
प्रतिदिन समय से सोना और समय से उठने से हमारी नीदं पूरी होती है और स्वास्थ भी अच्छा बना रहता है. लेकिन हम में से अधिकतर लोग न तो समय पर सोते हैं और न ही समय पर उठते हैं. इसके पीछे का कारण कुछ भी हो सकता है जैसे किसी से वार्तालाप करना, रात में पढ़ाई करना, किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करना, या फिर सोशल मीडिया पर मनोरंजन करना आदि.
अगर आपकी नींद रात में पूरी नहीं होती है तो उसका असर सुबह दिखाई पड़ता है और पूरे दिन सुस्ती महसूस होती रहती है.
नींद ना आने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं जिन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता है तो चलिए जानते हैं कि नींद न आने के कौन से कारण हो सकते हैं:
नींद न आने के कारण:
डिहाइड्रेशन:
जल ही जीवन है यह एकदम बात सही है क्योंकि हमारा शरीर करीब-करीब 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ है. जब शरीर में पानी की कमी होने लगे तो उसे डिहाइड्रेशन (dehydration) कहा जाता है. डिहाइड्रेशन की समस्या अधिकतर गर्मी के मौसम में हुआ करती है.
नींद न आने के पीछे के कारण को डिहाइड्रेशन भी माना जाता है, क्योकि कई लोग ऐसे होते है जो अपने कार्य में इतने ज्याता व्यस्त हो जाते हैं कि दिनभर में उचित मात्रा में पानी नहीं पी पाते है. इसी लापरवाही की वजह से उन्हें सिरदर्द, थकान और रात में नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है.
तनाव:
आपने यह कहावत तो जरूर सुनी होगी कि चिंता चिता का कारण होती हैं और यह बात एकदम सही भी है. अगर आप अधिकतर चिंता या तनाव में रहते हैं तो इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर होता है. जिसकी वजह से कई सारी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पद सकता है जिनमे से एक है नींद न आने की समस्या का होना.
तनाव की कारण से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है जो एक तरह का स्ट्रेस हार्मोन होता है और ब्रेन एक्टिव रहता है फिर न तो शरीर को आराम मिलता पाता है और ना ही सही प्रकार से नींद आती है. इसलिए नींद ना आने एक मुख्य कारण तनाव भी हो सकता है.
ख़राब दिनचर्या:
अगर आप पूरे दिन बैठे-बठे कोई काम करते हैं जिसके कारण आपके शरीर में कोई भी मूवेमेंट नहीं होता है. तो इसका असर आपकी नींद पर पड़ सकता है और आपको रात को सोते समय परेशानी का सामना करना पद सकता है. अगर आप प्रतिदिन व्यायाम करते है तो आप ख़ुद महसूस करेंगे कि आपके शरीर में स्फूर्ती है और रात में अच्छी नींद आती है.
इसके अलावा भी सोने का अनियमित समय, सोने से पहले टीवी, कंप्यूटर, वीडियो गेम, और मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने से आपके नींद का चक्र ख़राब हो सकता है.
कैफीन और निकोटीन का सेवन करना:
काम करते करते जब हमारे शरीर की ऊर्जा खत्म हो जाती है और हमें नींद आ रही होती है तो हम चाय या काफी का सेवन करते है. कॉफी, चाय, और अन्य कैफीन युक्त पेय पदार्थ उत्तेजक होते हैं जिसका सेवन करने से आपकी नींद उड़ जाती है.
लेकिन जब हम अधिक मात्रा में इनका सेवन करते हैं तो शरीर पर विपरीत असर पड़ने लगता है और नींद न आने की समस्या होने लगती है.
इन्सोम्निया:
इन्सोम्निया एक आम बीमारी है जो किसी भी उम्र के लोगो को हो सकती है. लेकिन इन्सोम्निया की समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिकतर देखने को मिलती है. दुनिया भर में लाखों लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते है जिससे उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है (Kis Vitamin Ki Kami Se Neend Kam Aati Hai) से सम्बंधित FAQ:
रात में नींद नहीं आना कौन सी बीमारी होती है?
रात में नींद नहीं आना इंसोमनिया बीमारी होती है. इंसोमनिया (Insomnia) को अनिद्रा भी कहतें हैं.
कौन से विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है?
अगर आपके शरीर में विटामिन-डी, विटामिन बी-6, विटामिन-बी12 जैसे आवश्यक विटामिन की कमी है तो आपको नींद ना आने की समस्या हो का सामना करना पड़ सकता है.
नींद न आने के कारण क्या होता है?
रात में नींद न आने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं जैसे कि तनाव, गलत दिनचर्या, डिहाइड्रेशन, और शरीर में पोषक तत्वों की कमी का होना.
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट जरुर पसंद आई होगी. अब आप जान गए हैं कि शरीर में विटामिन बी-6, विटामिन-डी, विटामिन-बी12 की कमी से नींद न आने की समस्या उत्त्पन हो सकती है.
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें.
अन्य पोस्ट पढ़ें:
तुलसी के फायदे Tulsi ke Fayde in Hindi
Pathri ki Dawa पथरी की दवा पतंजलि
लहसुन खाने के फायदे Lahsun Khane ke Fayde
सूजन का रामबाण इलाज Sujan ka Ramban Ilaj
मेथी के फायदे, उपयोग और नुकसान Methi Ke Fayde
पेट में इन्फेक्शन के लक्षण Pet me Infection ke Lakshan
Sugar Kam Karne Ke Upay शुगर को जड़ से खत्म करने के उपाय
Balgam Wali Khansi Ka Ilaj बलगम वाली खांसी के घरेलू उपाय
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज Cholesterol Kam Karne ke Up