Immunity Badhane Ke Gharelu Upay

Table of Contents

इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय | Immunity Badhane Ke Gharelu Upay

इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय- स्वस्थ शरीर के लिए मजबूत इम्यूनिटी होना बहुत ही जरूरी होता है. इम्यूनिटी के मजबूत होने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से शरीर की रक्षा होती है और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ बना रहता है.

कई लोग इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए कई प्रकार की दवाइयों का सेवन करना शुरू कर देते हैं. इन चीज़ों का अधिक मात्रा में सेवन करने से बहुत ही नुकसान होता है.

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के विषय में बताने जा रहें हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ साथ शरीर को स्वस्थ रखने में भी सहयता करतें हैं.

शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होने से सर्दी- खांसी, जुकाम और एलर्जी की परेशानियां बहुत हद तक कम हो जाती हैं. बीमारियों और संक्रमण से लड़ने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत रहना बहुत ही आवश्यक होता है. ऐसे में आज हम आपको इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय के विषय में बताने वाले हैं जिन्हें करने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उपाय:

1.रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद है सेब का सिरका:

सेब का सिरका शरीर की कई तरह की बीमारियों को आसानी से दूर करता हैं. सेब का सिरका शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी होता है. इसका सेवन करने के लिए 1 से 2 ढक्कन सेब का सिरका कटोरी में लें और अब इसमें 2 लहसुन की कली को 1 से 2 घंटे के लिए भिगो कर रख दें. इसके उपरान्त इस लहसुन को खा लें. इस तरह से लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ-साथ शरीर को गर्माहट भी मिलेगी.

2.रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद है ग्रीन टी:

ग्रीन टी की सहायता से भी आप अपने शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बना सकतें हैं. इसका उपयोग करने के लिए आप ग्रीन टी को बनाकर पिएं. इसके लिए आप टी बैग का उपयोग कर सकतें हैं. ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

3.रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में फायदेमंद है गिलोय:

इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाई के रूप में गिलोय का उपयोग किया जा सकता है. गिलोय को इम्युनिटी बूस्टर भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें स्टेरॉयड, एल्कलॉइड, ग्लाइकोसाइड और पॉलीसेकेराइड जैसे महत्वपूर्ण घातक समाहित होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं. इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए गिलोय और तुलसी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं.

4.रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अलसी के फायदे:

अलसी के औषधीय गुण शरीर को स्वस्थ और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार होते हैं. अलसी में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा-3 एसिड पाया जाता है. जो कि हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायता करते हैं. इसलिए संक्रमण और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए अपने आहार में अलसी को शामिल कर सकते हैं.

5.इम्युनिटी पावर को हल्दी की सहायता से बढ़ाएं:

हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों की सहायता से इम्युनिटी पावर को बूस्ट किया जा सकता है. इसके अलावा हल्दी रक्त को शुद्ध करने में भी सहायता करती है. रात में सोने से पूर्व गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी को डालकर इसका सेवन कर सकते हैं.

6.इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय में अदरक का उपयोग कर सकते हैं:

इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अदरक का उपयोग किया जा सकता है अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होतें हैं जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायता कर सकता है. इसके लिए आप अदरक का काढ़ा बनाकर पी सकतें हैं या फिर इसे चाय में डालकर पी सकते हैं.

7.इम्यूनिटी बढ़ाने में करें लहसुन का उपयोग

इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय में लहसुन का उपयोग किया जा सकता है. लहसुन में प्पये जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढाने में मदद करतें हैं. इसके अलावा लहसुन में एल्सिन (allicin) नामक तत्व भी मौजूद होता है जो कि शरीर को बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है.

7.हल्दी से इम्युनिटी पावर को कैसे बढ़ाएं

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जिसका उपयोग इम्युनिटी बूस्टर के रूप में किया जा सकता है. इसके अलावा हल्दी रक्त को शुद्ध करने में सहायता करती है. रात में सोने से पूर्व गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी को डालकर इसका सेवन कर सकते हैं.

8.नींबू के प्रयोग से इम्यूनिटी को बढ़ाएं

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नींबू पानी एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है. नींबू विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर का बहुत ही अच्छा श्रोत होता है जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में रखने में सहायता करते हैं. इसके अलावा सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने पाचनतंत्र मजबूत होता है.

9.ग्रीन टी की सहायता से इम्युनिटी पावर बढ़ाने को बढ़ाएं

ग्रीन टी के अन्दर विटामिन, मिनरल और आक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसका उपयोग इम्यूनिटी बढ़ाने में किया जा सकता है. अगर आप रोजाना उचित मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करतें हैं. तो आपका स्वास्थय अच्छा रहता है साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है.

10.इम्यूनिटी बढ़ाने में करें कीवी का उपयोग

कीवी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, कीवी को धो कर छील कर खाएं. कीवी पाचन तंत्र को मजबूत करके स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम भी करता है.

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए इन घरेलू उपायों की सहायता ली जा सकती हैं. लेकिन ध्यान रखें अगर कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हो, तो चिकित्सक से परामर्श लेकर ही इनका सेवन करें.

11.जैतून के तेल से बढ़ाएं इम्यूनिटी पॉवर

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए जैतून का तेल काफी असरदार साबित होता है. जैतून के तेल में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में मौजूद होती है जो इम्युनिटी पावर बढाने में सहायता करती है. इसके लिए आप खाना बनाने के में जैतून का तेल का उपयोग कर सकते है.

इम्यूनिटी कम होने के लक्षण – Immunity Kam Hone Ke Lakshan

  • आइये जानते हैं कि जब इम्यूनिटी घटने लगती है तब शरीर को कौन-कौन सी समस्याएं होने लगती है.
  • अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत नहीं है तो आपको एलर्जी की शिकायत हो सकती है.
  • अगर आप बार-बार हर मौसम में बीमार पड़ते हो, तो आपकी इम्युनिटी कमजोर हो गयी है.
  • इम्यून सिस्टम के कमजोर होने पर घाव जल्दी से नहीं भरते हैं.
  • इम्यूनिटी के कमजोर होने पर शरीर में हर समय थकान महसूस होती रहती है.

इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण – Immunity Kam Hone Ke Karan

शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे कि:

  • अत्यधिक वजन के बढ़ने से इम्युनिटी कमजोर हो जाती है.
  • धूम्रपान, शराब और नशा करने से इम्युनिटी वीक हो जाती है.
  • शरीर में पोषक तत्वों के कमी होने से इम्युनिटी कमजोर हो जाती है.
  • पर्याप्त नींद न लेने से भी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है.
  • अत्यधिक तनाव में रहने से भी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है.

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए योग – Immunity Badhane Ke Liye Yog

योग एक ऐसा अभ्यास है जिसकी सहायता से शरीर की रोग इम्युनिटी को बढ़ाया जा सकता है. तो आइये जानते हैं कि वो कौन- कौन से योगासन है:

  • कपालभाति
  • भास्त्रिका प्राणायाम
  • अनुलोम-विलोम
  • भुजंगासन
  • ताड़ासन
4.7/5 - (9 votes)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top