फिटकरी से दांतों की कैविटी कैसे दूर करें – दांत हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग माने जाते हैं। दांत मुख्य रूप से भोजन चबाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, सुंदर और मज़बूत दांत आपके व्यक्तित्व में चार चाँद लगाते हैं।
आजकल बहुत से लोग दांतों में कई तरह की समस्याओं से परेशान रहते हैं, जिनमें से एक है दांतों की कैविटी। दांतों की कैविटी की समस्या छोटी उम्र के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को प्रभावित कर सकती है।
आज की इस पोस्ट में हम आपको फिटकरी से दांतों की कैविटी कैसे दूर करें, यह बताएंगे। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो नीचे दिए गए कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।
Table of Contents
Toggleफिटकरी से दांत का कीड़ा कैसे निकाले – Fitkari Se Dant Ka Kida Kaise Nikale
फिटकरी एक रंगहीन पदार्थ है जिसमें पोटेशियम सल्फेट और एल्युमिनियम सल्फेट का मिश्रण मौजूद होता है। फिटकरी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, जैसे कुछ लोग शेविंग के बाद चेहरे पर इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, यह दांतों के कीड़े निकालने में भी काफी कारगर मानी जाती है।
यहाँ हम आपको फिटकरी से दांतों के कीड़े निकालने के तीन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
- सबसे पहले आपको फिटकरी का पाउडर लेना है और उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर मिश्रण तैयार करना है। अब इस मिश्रण को ब्रश की मदद से अपने दांतों पर लगाएँ। इस प्रक्रिया से आपके दांतों के कीड़े पूरी तरह से नष्ट हो जाएँगे।
- फिटकरी के पानी का दांतों पर इस्तेमाल करने से भी दांतों के कीड़े आसानी से निकल जाते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक छोटे बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें फिटकरी डालकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस फिटकरी के पानी को कुछ मिनट के लिए मुँह में रखें और कुल्ला कर लें। इस प्रक्रिया को रोज़ाना सुबह और शाम करने से कुछ ही दिनों में दांतों के कीड़े नष्ट हो जाएँगे।
- फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिनका इस्तेमाल दांत दर्द, सांसों की दुर्गंध और दांतों के कीड़ों को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए, पानी में फिटकरी मिलाकर घोल बना लें और इस घोल को मुँह में रखें और 30 सेकंड बाद कुल्ला कर लें। यह प्रक्रिया आपको दिन में एक बार करनी चाहिए ताकि दांतों के कीड़े मर जाएँ।
दांतों में कैविटी के लक्षण
दांतों में कैविटी होने पर व्यक्ति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति न तो खा पाता है और न ही सो पाता है। आमतौर पर दांतों में कैविटी का मुख्य कारण गलत खान-पान और नियमित सफाई न करना होता है, जिससे यह समस्या होती है।
कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें दांतों में कैविटी के शुरुआती लक्षणों के बारे में पता नहीं होता। यहाँ हम दांतों में कैविटी के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।
- दांतों में कैविटी होने पर दांतों में दर्द होता है।
- दांतों में झुनझुनी महसूस होती है।
- खाने-पीने की चीजों के सेवन से दांतों में ठंडा या गर्म महसूस होना।
- दांतों में छेद और कैविटी दिखाई देना।
- खाते समय दांतों में असहनीय दर्द होना।
निष्कर्ष
इस पोस्ट में हमने आपको फिटकरी से दांतों के कीड़े निकालने का तरीका बताया है। बवासीर एक दर्दनाक बीमारी है। दांतों की देखभाल करना बेहद ज़रूरी है, वरना दांतों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती हैं। आजकल दांतों में कीड़े लगने की समस्या एक आम समस्या बन गई है, जिससे कई लोग प्रभावित होते हैं। इस समस्या के कारण व्यक्ति को खाना खाने में भी काफी दिक्कत होती है।
अगर आप भी दांतों में कीड़ों की समस्या से परेशान हैं, तो इस पोस्ट में बताए गए तरीके को अपना सकते हैं। फिटकरी का इस्तेमाल दांत दर्द और दांतों के कीड़ों को ठीक करने के लिए किया जा सकता है।
अस्वीकरण –
इस पोस्ट में दी गई जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। इसलिए, यहां बताई गई किसी भी दवा या मान्यता पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें।