Table of Contents
Toggleकोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज- Cholesterol Kam Karne ke Upay
आज कल की भागदौड भरी जिन्दगी में कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, अगर आप अपना बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल कम करना चाहते है तो आप कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज Cholesterol Kam Karne ke Upay कर सकते है.
कोलेस्ट्रोल क्या है?
कोलेस्ट्रोल मोम या वसा की तरह का एक पदार्थ होता है. जो कि शरीर में कोशिका झिल्ली व कुछ हार्मोन और विटामिन D बनाने के लिए एक अहम भूमिका निभाता है. अगर शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ जाता है तो आप अनेक प्रकार के लक्षणों का अनुभव करेंगे, जैसे कि थकान महसूस करना, पैर सुन्न होना, अचानक से वजन बढ़ना, सांस फूलना और चक्कर आना. कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ने के कारण कई तरह की गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है जैसे की हार्ट अटैक. अपनी जीवनशली और खानपामन में बदलाव करके बढे हुए कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है.
कोलेस्ट्रॉल के प्रकार – Types of Cholesterol in Hindi
कोलेस्ट्रोल हमारे शरीर की कोशिकाओं की बाहरी परत में पाया जाने वाला एक फैटी पदार्थ होता है. मुख्यतः कोलेस्ट्रोल 2 प्रकार के होते है. अच्छा कोलेस्ट्रोल और ख़राब कोलेस्ट्रोल.
HDL कोलेस्ट्रोल-
HDL की फुल फॉर्म High Density Lipoprotein होती है जिसका मतलब उच्च घनत्व लेपोप्रोटीन होता है यानी अच्छा या गुड कोलेस्ट्रोल. शरीर में HDL कोलेस्ट्रोल का स्तर सामान्य रहने से मस्तिष्क और ह्रदय स्वस्थ्य रहते है. इसके साथ ही मनुष्य का वजन भी नियंत्रित रहता है.
LDL कोलेस्ट्रोल-
LDL की फुल फॉर्म Low Density Lipoprotein होती है. जिसका मतलब निम्न घनत्व लेपोप्रोटीन होता है यानि ख़राब या बुरा कोलेस्ट्रोल. LDL कोलेस्ट्रोल ह्रदय और मस्तिष्क को रक्त प्रवाह करने वाली धमनियों को ब्लॉक कर देता है जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने को खतरा बढ़ जाता है.
कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय- Cholesterol Kam Karne Ke Gharelu Upay
अगर आप के शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ गया है आपको इस बढे कोलेस्ट्रोल को घटने का प्रयास करना चाहिए. क्योंकि शरीर में कोलेस्ट्रोल की अत्यधिक मात्रा होने पर कई तरह की बीमारियाँ होने का खतरा बना रहता है.
आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के विषय में जानकारी देंगें, जिसकी सहायता से शरीर में उच्च कोलेस्ट्रोल का स्तर कम हो सके. तो आइए जानते है कि उच्च कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने का रामबाण इलाज क्या है. कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज Cholesterol Kam Karne Ke Upay में इन उपायों को कर सकते है-
कोलेस्ट्रोल कम करने में करे लहसुन का उपयोग-
लहसुन के औषधीय गुण शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रोल के स्तर को घटाने में मदद करते है. लहसुन का उपयोग अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढाने में मदद करता है. ख़राब कोलेस्ट्रोल को कम करने का रामबाण इलाज करने के लिए लहसुन का नियमित रूप से सेवन करे.
रोजाना सुबह लहसुन की एक या दो कलि गुण गुने पानी के साथ खाने से ख़राब कोलेस्ट्रोल का स्तर कम हो जाता है. लहसुन को गुण गुने पानी के अलावा शहद के साथ भी खाया जा सकता है. लहसुन खाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है. यह दिल की सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है. कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज Cholesterol Kam Karne ke Upay में लहसुन बहुत ही उपयोगी है.
लहसुन के उपयोग से आपकी बॉडी की धमनियों में जमा बैड कोलेस्ट्रोल धीरे धीरे कम हो जाता है.
कोलेस्ट्रोल कम करने के रामबाण इलाज में फायदेमंद है अंकुरित दालें-
अंकुरित दालों का सेवन करने से भी ख़राब कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम किया जा सकता है. चने, मूंग, राजमा, उड़द और सोयाबीन आदि का इस्तेमाल सलाद के रूप में करने से भी ख़राब कोलेस्ट्रोल को घटाया जा सकता है. ख़राब कोलेस्ट्रोल कम के लिए डार्क चॉकलेट का भी सेवन किया जा सकता है. इसके अन्दर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंटस से धमनियां मजबूत होती है.
कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए लाभदायक है नींबू-
अगर आप ख़राब कोलेस्ट्रोल से छुटकारा पाना चाहते है तो आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते है. नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्र में होता है.जो रक्त वाहिका नालियों की सफाई करता है और बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करता है.
हाई कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है ओट्स-
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज Cholesterol Kam Karne ke Upay में ओट्स का इस्तेमाल कर सकते है. ओट्स एक ऐसा आहार है जिसमे फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है. फाइबर के अलावा ओट्स में बीटा ग्लूकोन भी पाया जाता है. जो आंतो सफाई के लिए काफी फायदेमंद होता है. अगर आपको लगता है कि आपका ख़राब कोलेस्ट्रोल बढ़ गया है तो आप रोजाना सुबह नास्ते में ओट्स का इस्तेमाल कर सकते है.
बढे हुए कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए रामबाण है अर्जुन की छाल-
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज Cholesterol Kam Karne ke Upay आप अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कर सकते है. आयुर्वेदिक तौर पर बुरे कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए अर्जुन की छाल का उपयोग किया जाता है. थोड़ी सी अर्जुन की छाल को एक गिलास पानी में उबल ले. इस पानी को तब तक उबाले जब तक पानी आधा न रह जाए. रोजाना इस्तेमाल करने से बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल कम हो जाएगा.
संतरे के जूस का करे इस्तेमाल-
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज Cholesterol Kam Karne ke Upay में संतरे के जूस का इस्तेमाल कर सकते है. बढे हुए ख़राब कोलेस्ट्रोल को प्राकृतिक रूप से घटाने के लिए रोजाना 2 से 3 कप संतरे का जूस पी सकते है. इसके अलावा आप बढे हुए कोलेस्ट्रोल को घटाने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते है.
बादाम और पिस्ता का करे इस्तेमाल-
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज Cholesterol Kam Karne ke Upay में बादाम और पिस्ता का सेवन कर सकते है. बादाम और पिस्ता भी बुरे कोलेस्ट्रोल को घटाने में उपयोगी है. रोजाना श्याम को 3 से 4 बादाम और पिस्ता भिगो लें और मोर्निंग में उठते ही इसका सेवन करे.
कोलेस्ट्रोल घटाने के लिए लाभदायक है प्याज-
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज Cholesterol Kam Karne ke Upay में प्याज बहुत ही लाभदायक है. अगर आपके शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रोल की मात्रा अधिक बढ़ गयी है तो प्याज का इस्तेमाल करें. एक चम्मच प्याज के रस में लगभग आधा या एक छोटे चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन अवश्य करे.
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज में फायदेमंद है आंवला-
आप कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज में आंवला का इस्तेमाल कर सकते है.आंवला के अन्दर विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है.इसके साथ ही आंवला के अन्दर एंटीऑक्सीडेंट्स और हायपोलिपिड़ेमिक गुण भी पाए जाते है. जो शरीर में बुरे कोलेस्ट्रोल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने में मदद करते है.
अगर आंवला का इस्तेमाल करना चाहते है तो रोजाना सुबह खाली पेट 1 गिलास गुण गुने गर्म पानी में 2 चम्मच आंवले का चूर्ण डालकर सेवन करे या फिर इसका जूस भी पी सकते है.
कोलेस्ट्रॉल को घटाने में फायदेमंद है अलसी-
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज में Cholesterol Kam Karne ke Upay अलसी बहुत ही लाभकारी है. अलसी के बीज में फाइबर मौजूद होता है जो ख़राब कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में मदद करता है.
अलसी के अन्दर ओमेगा 3 वसीय अम्ल भी पाया जाता है जोकि ह्रदय रोग के खतरे को कम करता है. बुरे कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए अलसी के बीज को पीसकर पाउडर बना ले और सलाद के साथ इसका सेवन करे.
कोलेस्ट्रॉल को घटाने में कारगर है धनिया के बीज-
ख़राब कोलेस्ट्रोल को घटने के लिए धनिया के बीजों का पाउडर बना लीजिए और इस पाउडर को 1 वकप पानी में उबालकर दिन में 2 से 3 बार इसका सेवन करे.
कोलेस्ट्रोल घटाने में ग्रीन टी के फायदे-
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज में Cholesterol Kam Karne ke Upay ग्रीन टी का सेवन कर सकते है. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट तत्त्व मौजूद होते है जो शरीर के अन्दर कोलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित करते है. बैड कोलेस्ट्रोल को घटाने के लिए ग्रीन का सेवन कर सकते है.
कोलेस्ट्रोल घटाने के लिए जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकते है-
ख़राब कोलेस्ट्रोल को घटाने में जैतून के तेल क उपयोग कर सकते है. जैतून के तेल में अनसैच्यूरेटेड फैट मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक होता है साथ ही ही शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल को बढाने में मदद करता है.
कोलेस्ट्रोल घटाने में सेब का सिरका है फायदेमंद-
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज में Cholesterol Kam Karne ke Upay सेब का सिरका का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद है. सेब के सिरके में एसिटिक एसिड नामक तत्त्व मौजूद होता है. जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को घटाने में मदद करता है.
बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए सेब के सिरके को पानी में मिलाकर इसका सेवन कर सकते है. सेब के सिरके को सलाद के साथ भी मिलकर सेवन कर सकते है.
(और पढ़ें- सेब का सिरका के फायदे)
कोलेस्ट्रोल घटाने में करे चिया सीड्स का इस्तेमाल-
चिया के बीजों के इस्तेमाल से ह्रदय सम्बंधित रोगों में आराम मिलता है. साथ ही ख़राब कोलेस्ट्रोल को घटाने में मदद करता है. चिया के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व और फाइबर अत्यधिक मात्रा में मौजूद होते है जोकि हानिकारक कोलेस्ट्रोल को घटाने में मदद करते है और अच्छे कोलेस्ट्रोल के निर्माण में सहायक होते है. इसके लिए चिया के बीजों को पानी में भिगोकर या फिर पाउडर बनाकर इसका इस्तेमाल करे.
कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक्सरसाइज– Cholesterol Kam Karne ki Exercise-
एक्सरसाइज करने से न केवल आपका शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि व्यक्ति का बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल भी कम हो जाता है.
आज के दौर में कोलेस्ट्रोल एक गंभीर समस्या बन गयी है इस बुरे कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित रखने के लिए डॉक्टर भी एक्सरसाइज करने की सलाह देते है. आइये जानते है कि कोलेस्ट्रोल कम करने की एक्सरसाइज कौन कौन सी है-
योग-
योग की सहायता से शरीर की कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है. योग ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने और कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित रखने में सहायता करता है. तो चलिए जानते है कि कोलेस्ट्रोल को घटाने के लिए कौन से योग उपयोगी है-
- कपालभाति
- सर्वांगासन
- अनुलोम-विलोम
- पश्चिमोत्तासन
- चक्रासन
- अर्धमत्स्येन्द्रासन
दौड़ लगाना या तेज़ गति से चलना-
अगर शरीर और ह्रदय को स्वस्थ रखना है तो नियमित दौड़ लगनी चाहिए. दौड़ने से कोलेस्ट्रोल नियंत्रित रहता है और खून का संचार सभी अंगो में होता है. अगर आप दौड़ नहीं सकते थक जाते है तो आप तेज़ गति से चल सकते है, इससे भी आपके शरीर को लाभ मिलेगा.
तैराकी कर सकते है-
आप तैराकी करके भी कोलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित कर सकते है. लगातार तैराकी करने से आपका वजन भी नियंत्रण में रहता है. अगर आप अपने वजन को घटाना चाहते है तो आप तैराकी पर फोकस कर सकते है.
साइकिलिंग-
साइकिलिंग करना कोलेस्ट्रोल घटाने का एक अच्छा विकल्प हो सकता है. जो लोग दौड़ लगाने में असमर्थ होते है वे लोग साइकिलिंग के द्वारा अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है.अगर आप साइकिलिंग करते है तो आपको घुटनों में भी आराम मिलता है.
एरोबिक डांस-
जिन लोगों को एरोबिक डांस पसंद है वो एरोबिक डांस एक्सरसाइज को कर सकते है. एरोबिक डांस एक्सरसाइज शरीर के लिए उपयोगी हो सकती है. 30 से 45 मिनट इस एक्सरसाइज को करने से कोलेस्ट्रोल के साथ मोटापे को भी नियंत्रित किया जा सकता है.
रस्सी कूदना-
रस्सी कूदना एक हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज होती है जो शरीर को मजबूत बनाने के साथ साथ कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में सहायता करती है. रस्सी कूदने से मांसपेशियाँ भी मजबूत होती है.
कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाना चाहिए? – Foods to Avoid Cholesterol in Hindi-
कोलेस्ट्रोल बढ़ने पर कुछ चीजों का परहेज करना आवश्यक है-
- अगर आपका बुरा कोलेस्ट्रोल अत्यधिक बढ़ा हुआ है तो आपको मैदा से बनी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जैसे कि पास्ता, समोसा और चाउमीन इत्यादि.
- अगर कोलेस्ट्रोल अधिक बढ़ा हुआ है तो अंडे के पीले हिस्से का सेवन न करे.
- दूध से बने खाद्य पदार्थ जैसे कि चीज़ और क्रीम.
- अगर कोलेस्ट्रोल अधिक बढ़ा हुआ है तो तली भुनी चीजों का परहेज़ अवश्य करें जैसे कि पिज़्ज़ा, चिप्स, बर्गर और आलू के फ्राइज़.
- फैट युक्त पदार्थों का सेवन करने से बचे जैसे कि मीट, मछली, और पोल्ट्री.
- बुरा कोलेस्ट्रोल ज्यादा बढ़ा हुआ है तो आपको हाई सैच्यूरेटेड फैट युक्त खाद्य पदार्थों जैसे कि पनीर, मक्खन के सेवन से बचना चाहिए.
- अगर कोलेस्ट्रोल का लेवल अधिक बढ़ा हुआ है तो नारियल का तेल और नारियल से बनी चीजों का इस्तेमाल न करे.
- ऐसे खाद्य पदार्थ के सेवन से बचे जिसमे नमक की मात्र अधिक हो.
कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज से सम्बंधित FAQs:
कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म कैसे करें?
लहसुन में सल्फर पाया होता है. जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायता करता है। कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए आप लहसुन की 6-8 कलियों को पीसकर 50 मिली दूध या 200 मिली पानी में उबालकर लेने से आराम मिलता है.
क्या गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है?
वैसे तो हाई कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए गर्म पानी बहुत ही लाभदायक माना जाता है हालांकि इसमें और भी कई चीजें ऐड करके आप इसका सेवन करेंगे तो इससे आपको और भी ज्यादा लाभ मिलेगा. गर्म पानी औऱ लहसुन का सेवन कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए बहुत ही उपयोगी है.
क्या दूध वाली चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?
दूध वाली चाय पेट का मेटाबोलिक रेट बिगाड़ देती हैं जिसके कारण फैट मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है और हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी बढ़ सकती है. साथ ही जिन चीजों के साथ आप चाय का सेवन करते हैं, वे पेट की गतिविधियों को प्रभावित करते हैं जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल कम करने का सबसे तेज तरीका क्या है?
सेब, स्प्राउट्स, ओटमील, और किडनी बीन्स, ब्लड के अन्दर कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं. ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें जैसे कि अखरोट, सैल्मन, और अलसी भी हेल्दी हार्ट टिशू और रक्त वाहिकाओं के लिए बहुत ही उपयोगी माने जाते हैं.
कौन सी चाय हाई कोलेस्ट्रॉल कम करती है?
काली और हरी चाय दोनों ही बढे हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में मदद कर सकती हैं. शोधकर्ताओं का मानना है कि चाय में मिलने वाला एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट कैटेचिन कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जिम्मेदार है।
निष्कर्ष-
मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज Cholesterol Kam Karne Ke Upay जरुर पसंद आई होगी. इस पोस्ट में बताई गई सारी जानकारियाँ इन्टरनेट से ली गई हैं इसलिए किसी भी तरह का प्रयोग करने से पहले किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें.
