Table of Contents
Toggleअश्वगंधा के फायदे और नुकसान Ashwagandha Ke Fayde
Ashwagandha Ke Fayde- अश्वगंधा का नाम तो आपने कई बार सुना होगा. आपने अखबारों या टीवी में अश्वगंधा के विज्ञापन भी देखे होंगे. आप सोच रहे होंगे कि अश्वगंधा क्या है या अश्वगंधा के गुण क्या हैं? दरअसल अश्वगंधा एक जड़ी बूटी है. अश्वगंधा का उपयोग कई प्रकार की बीमारियों में किया जाता है. क्या आप जानते हैं कि अश्वगंधा का उपयोग मोटापा कम करने, ताकत बढ़ाने और वीर्य विकारों को ठीक करने के लिए किया जाता है. इसके अलावा अश्वगंधा के और भी फायदे हैं. अश्वगंधा के अनगिनत फायदों के अलावा इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से सेहत को परेशानी हो सकती है.
अश्वगंधा क्या है: What is Ashwagandha in Hindi
अश्वगंधा एक औषधीय जड़ी बूटी है, इस जड़ी बूटी की सहायता से अश्वगंधा चूर्ण, पाउडर और कैप्सूल बनाए जाते हैं. अश्वगंधा जड़ी बूटी का उपयोग प्राचीन काल से किया जाता रहा है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं. अश्वगंधा की कई प्रजातियां अलग-अलग देशों में पाई जाती हैं, इसकी पहचान के लिए जब अश्वगंधा के पौधों को मसला जाता है तो उसमें घोड़े के मूत्र जैसी गंध आती है. इसके पौधे की ऊंचाई लगभग 35-75 सेमी होती है. अश्वगंधा की खेती शुष्क क्षेत्रों में अधिक की जाती है.
भारत में अश्वगंधा की खेती मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और गुजरात राज्यों में की जाती है। खेती में उगाए जाने वाले अश्वगंधा के पौधों की गुणवत्ता जंगल में पाए जाने वाले पौधों से बेहतर होती है. लेकिन जंगलों में पाया जाने वाला अश्वगंधा का पौधा बड़ी मात्रा में तेल पैदा करता है.
अश्वगंधा चूर्ण के फायदे: Ashwagandha Ke Fayde
अश्वगंधा के फायदे Ashwagandha Ke Fayde के विषय में जानें:
- अश्वगंधा के फायदे Ashwagandha Ke Fayde में मधुमेह के रोगियों को आयुर्वेदिक औषधि अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए. अश्वगंधा में मौजूद हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव ग्लूकोज की मात्रा को कम करने में मदद करता है, जिससे मधुमेह या शुगर नियंत्रित होती है.
- प्रजनन क्षमता बढ़ाने, शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने, शरीर में ऊर्जावान महसूस करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने जैसे पुरुषों के लिए भी अश्वगंधा का सेवन फायदेमंद है, इसके साथ ही अनिद्रा से परेशान लोगों को अच्छी नींद भी आती है.
- अश्वगंधा के सेवन से महिलाओं की प्रजनन क्षमता बढ़ती है और अगर कोई महिला अपने स्तन का आकार बढ़ाना चाहती है तो उसे अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए.
- अश्वगंधा आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर साबित होता है. अश्वगंधा, आंवला और मुथेली को मिला लें और इस मिश्रण का एक चम्मच रोजाना सेवन करें.
- अश्वगंधा के फायदे Ashwagandha Ke Fayde वजन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा, सतावरी और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर रात को सोने से पहले एक चम्मच चूर्ण खाएं और फिर ऊपर से दूध पी लें. ऐसा करीब एक महीने तक करें, वजन बढ़ना शुरू हो जाएगा.
- अश्वगंधा लम्बाई बढ़ाने के लिए रामबाण औषधि है. एक गिलास दूध में एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण को मिलाकर पी लीजिये. यह उपाय रोजाना 30-40 दिन तक करें, लंबाई बढ़ जाएगी.
- शरीर पर फोड़े-फुंसी होने पर अश्वगंधा की पत्तियों को पीसकर लगाने से तुरंत राहत मिलती है.
- अश्वगंधा का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत बनाया जा सकता हैं. इसके अलावा यह मस्तिष्क और मांसपेशियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने में मदद करता है.टीवी के मरीजों को ठीक करने में अश्वगंधा बहुत फायदेमंद साबित होता है क्योंकि इसके सेवन से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है।
- अश्वगंधा के फायदे Ashwagandha Ke Fayde कैंसर के मरीजों को अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है.
- बाल झड़ने के दो मुख्य कारण आनुवंशिक कारण और थायराइड हो सकते हैं. अश्वगंधा का सेवन करने से बालों का मेलेनिन बढ़ता है, जिससे बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाती है.
- अश्वगंधा दिल को स्वस्थ रखने में कारगर है. अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-एपोप्टोटिक तत्व मौजूद होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने में फायदेमंद होते हैं.
- अश्वगंधा के फायदे Ashwagandha Ke Fayde शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अश्वगंधा बहुत फायदेमंद है. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने पर छोटी-मोटी बीमारियों से शरीर खुद ही निपट लेता है और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते.
- अश्वगंधा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो लिवर की गर्मी को दूर करने में मदद करते हैं. रात को सोने से पहले दूध के साथ अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करने से लीवर की सूजन ठीक हो जाती है.
- अश्वगंधा पाउडर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम हो जाता है. इसके साथ ही यह एचडीएल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) की मात्रा को बढ़ाने में भी फायदेमंद है.
अश्वगंधा चूर्ण के नुकसान:
अश्वगंधा के फायदे Ashwagandha Ke Fayde के साथ-साथ इसके नुकसान के बारे में जानें:
- लंबे समय तक अश्वगंधा का सेवन करने से अन्य दवाएं बेअसर हो जाती हैं। ऐसे में अगर कोई बीमारी हो जाए तो उसका इलाज जल्दी नहीं हो पाता है.
- अश्वगंधा के अधिक सेवन से शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. अगर शरीर का तापमान बढ़ जाए या बुखार आ जाए तो इसका सेवन बंद कर देना चाहिए और अगर कोई समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
- शुगर, ब्लड प्रेशर और गठिया के मरीजों को इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए.
- अश्वगंधा अनिद्रा की समस्या को दूर करता है, लेकिन अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो या तो आपको अधिक नींद आएगी या अनिद्रा जैसी समस्याएं पैदा हो जाएंगी.
- अश्वगंधा का अधिक सेवन करने से पेट में गैस, उल्टी और दस्त जैसी पेट संबंधी समस्याएं हो जाती हैं.
अश्वगंधा पाउडर का सेवन कैसे करे: How to Use Ashwagandha in Hindi
अश्वगंधा का सेवन करने से पहले यह जान लें कि अश्वगंधा का कितनी मात्रा का सेवन करना चाहिए, इसकी जानकारी होना बहुत ही जरूरी है. क्योंकि बाजार में अश्वगंधा विभिन्न रूपों में उपलब्ध है जैसे पावडर या चूर्ण, चाय, टिन्चर, कैप्सूल, और ड्रिंक्स. अश्वगंधा चूर्ण को शहद, पानी या घी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है.
यदि आप अश्वगंधा कैप्सूल के रूप में लेना चाहते हैं तो आप इसे रोजाना विटामिन या नेचुरल सप्लीमेंट की तरह खा सकते हैं.अश्वगंधा की खुराक प्रत्येक मनुष्य की उम्र, वजन, समस्या, सेहत, व अन्य कारणों पर भी निर्भर करती है. इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर लें. इसके अलावा, बाजार में उपलब्ध अश्वगंधा सप्लीमेंट्स के पैकेट पर सेवन करने के निर्देश भी लिखे होतें है.
अश्वगंधा के सही फायदा लेने के लिए और नुकसान से बचाव के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लेनी चाहिए.
- काढ़ा: 10-30 मिलीग्राम
- जड़ का चूर्ण: 2 से 4 ग्राम
निष्कर्ष:
मुझे उम्मीद है कि आपको अश्वगंधा के फायदे और नुकसान (Ashwagandha Ke Fayde in Hindi) पर आधारित यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी. अगर इस पोस्ट से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर भी शेयर करें ताकि अन्य लोगों को भी अश्वगंधा के फायदों के बारे में सही जानकारी मिल सके.