Table of Contents
Toggleआँखों की रोशनी को बढ़ाने के घरेलू उपाय- Aankhon Ki Roshni Badhane Ke Gharelu Upay
Aankhon Ki Roshni Badhane Ke Gharelu Upay- आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं. हम अपनी खूबसूरत आंखों से इस रंग-बिरंगी दुनिया को देखते हैं और अपना जीवन जीते हैं. आंखों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है, नहीं तो आंखें कमजोर होना, धुंधला दिखना और कम दिखना जैसी कई समस्याएं होने का खतरा रहता है.
स्वस्थ आंखों के लिए स्वस्थ आहार लेना बहुत जरूरी है. इसके अलावा अच्छी दिनचर्या और व्यायाम से भी आंखों से जुड़ी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है. आज की पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि आंखों की रोशनी बढ़ाने और धुंधलापन दूर करने के लिए कौन से घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं.
आँखों की रोशनी तेज करने के लिए घरेलू उपाय – Aankhon Ki Roshni Badhane Ke Gharelu Upay
बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव होते हैं, उनमें से आंखें भी कमजोर हो जाती हैं. लेकिन कुछ लोगों की आंखें कम उम्र में ही कमजोर हो जाती हैं और धुंधलापन दिखने लगता है. आंखें कमजोर होने के कई कारण होते हैं जैसे अनियमित जीवनशैली, दूषित वातावरण या शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी। तो आइए जानते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय और घरेलू उपायों के बारे में.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भीगे हुए बादाम खाएं:
बादाम का उपयोग आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी किया जाता है, क्योंकि बादाम ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके लिए रोजाना 5 से 6 बादाम पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें. अगले दिन बादाम को छीलकर पीस लें और पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को 1 गिलास दूध के साथ पीने से धीरे-धीरे आपकी आंखों की रोशनी में सुधार देखने को मिलता है.
किशमिश आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर है:
अगर आपकी आंखें कमजोर हैं और आपको धुंधला दिखाई देता है तो किशमिश आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. किशमिश में मौजूद फाइबर और विटामिन की मात्रा आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है. इसके लिए 10-15 किशमिश को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें. अगली सुबह उठकर खाली पेट इसका उपयोग करें.
देसी घी आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है:
देसी घी का सेवन करने से कई शरीर स्वस्थ और निरोगी रहते हैं. इसके साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी देसी घी का इस्तेमाल किया जा सकता है. देसी घी में विटामिन और मिनरल्स के अच्छे गुण मौजूद होते हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं. इसके लिए आंखों पर घी लगाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवला खाएं:
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवले का सेवन किया जा सकता है. आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने में कारगर होते हैं. आंवला एक ऐसा फल है जिसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है.। इसके लिए आप सुबह आंवले के जूस में शहद मिलाकर पी सकते हैं या फिर आंवले का मुरब्बा भी खा सकते हैं.
स्वस्थ आंखों के लिए शकरकंद खाएं:
शकरकंद आंखों को स्वस्थ रखने और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है. शकरकंद में बीटा कैरोटीन और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है. इसके लिए शकरकंद को उबाल लें और छिलके उतार लें. इसके बाद आप इसे दूध और चीनी के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सौंफ का प्रयोग करें:
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सौंफ का उपयोग किया जा सकता है. सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं. इसके लिए एक कप बादाम, मिश्री और सौंफ के मिश्रण को पाउडर बना लें. अब इस पाउडर को एक गिलास दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पीने से आपकी आंखों की समस्या दूर हो जाएगी.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ब्लूबेरी:
ब्लूबेरी एक तरह का फल है जो भारत के साथ-साथ अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, और यूरोप, जैसे देशों में भी पाया जाता है. आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए ब्लूबेरी का उपयोग करना संभव है. ब्लूबेरी में कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनोइड और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ब्रोकली खाएं:
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ब्रोकली बहुत फायदेमंद मानी जाती है. ब्रोकली में मौजूद कैरोटीनॉयड, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ब्रोकली एक स्वादिष्ट सब्जी है जिसे कई तरह से खाया जा सकता है जैसे उबालकर या सलाद के रूप में.
आंखों का धुंधलापन दूर करने के लिए गाजर खाएं:
धुंधली नज़र को दूर करने में गाजर बहुत फायदेमंद है. गाजर में विटामिन बी-12 और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके अलावा गाजर के सेवन से मोतियाबिंद की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. इसके लिए आप गाजर का सेवन सलाद के रूप में कर सकतें हैं.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए व्यायाम – Aankho Ki Roshni Badhane Ke Liye Yoga Karen
योग करने से शरीर स्वस्थ और तरोताजा महसूस करता है. इसके अलावा ऐसे कई योग हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं. तो आइए जानते हैं आंखों के लिए कौन से महत्वपूर्ण योगासन हैं.
- शीर्षासन करने से आंखों से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है.
- अपनी आंखों की पुतलियों को दाएं-बाएं, ऊपर-नीचे और गोल-गोल घुमाने से आंखों का व्यायाम होता है.
- रोजाना अनुलोम-विलोम करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है. ऐसा आप करीब 10-15 मिनट तक कर सकते हैं.
- जलते दीपक की लौ को एकटक देखने से एकाग्रता बढ़ती है और आंखों की रोशनी भी तेज होती है.
- सर्वांगासन करने से पूरा शरीर फिट और स्वस्थ रहता है और इससे आंखों को भी फायदा होता है.
- अपने दोनों अंगूठों को दोनों आंखों की सीध में भौहों के बीच कुछ देर तक रखें और अपनी आंखों को उस बिंदु पर केंद्रित करें, इससे आपकी आंखों को फायदा होगा.
- सुबह-सुबह हरी घास पर नंगे पैर चलने से आंखों की रोशनी बढ़ती है.और अगर घास पर ओस हो तो आंखों को और भी ज्यादा फायदा मिलता है.