आँखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। अपनी खूबसूरत आँखों से हम इस रंगीन दुनिया को देखते हैं और अपना जीवन जीते हैं। आँखों की उचित देखभाल करना बेहद ज़रूरी है, वरना कमज़ोर आँखें, धुंधला दिखाई देना और कम दिखाई देने जैसी कई समस्याओं का ख़तरा रहता है।
स्वस्थ आँखों के लिए पौष्टिक आहार लेना भी बेहद ज़रूरी है। इसके अलावा, अच्छी दिनचर्या और व्यायाम आँखों की समस्याओं को दूर करता है। आज की इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेंगे कि आँखों की रोशनी तेज़ करने और आँखों के धुंधलेपन को दूर करने के लिए कौन से घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं।
Table of Contents
Toggleआँखों की रौशनी तेज करने के लिए घरेलू उपाय – Aankhon Ki Roshni Tej Karne Ke Gharelu Upay
बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं, उनमें से एक है आँखें, जिससे धीरे-धीरे नज़र भी कमज़ोर होने लगती है। लेकिन कुछ लोगों की आँखें बहुत कम उम्र में ही कमज़ोर हो जाती हैं और उन्हें धुंधला दिखाई देने लगता है। आँखों के कमज़ोर होने के कई कारण होते हैं जैसे अनियमित जीवनशैली, प्रदूषित वातावरण या शरीर में ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी, जिससे आँखें कमज़ोर हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं आँखों की रोशनी बढ़ाने के उपायों और देसी तरीकों के बारे में।
1.) आँखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर है किशमिश
अगर आपकी आँखें कमज़ोर हैं और आपको धुंधला दिखाई दे रहा है, तो किशमिश आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। किशमिश में मौजूद फाइबर और विटामिन की मात्रा आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है। इसके लिए, 10-15 किशमिश पानी में भिगोकर रात भर रख दें। अगली सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें।
2.) आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवला खाएँ
आँखों की रोशनी तेज़ करने के लिए आंवले का सेवन किया जा सकता है। आंवले में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो आँखों को स्वस्थ रखने में कारगर हैं। आंवला एक ऐसा फल है जिसका सेवन कई तरह से किया जा सकता है। इसके लिए आप सुबह शहद के साथ आंवले का जूस पी सकते हैं या आंवले का मुरब्बा भी खा सकते हैं।
3.) आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भीगे हुए बादाम खाएँ
आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम का भी इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि बादाम ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके लिए, रोज़ाना 5 से 6 बादाम पानी में भिगोकर रात भर रख दें। अगले दिन बादाम छीलकर पीस लें और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को 1 गिलास दूध के साथ पीने से धीरे-धीरे आँखों की रोशनी बेहतर होने लगेगी।
4.) आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सौंफ का इस्तेमाल करें
आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सौंफ का इस्तेमाल किया जा सकता है। सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आँखों को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इसके लिए, एक कप बादाम, सौंफ और मिश्री को मिक्सर में डालकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को एक गिलास दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पिएँ, इससे आपकी आँखों की समस्या दूर हो जाएगी।
5.) स्वस्थ आँखों के लिए शकरकंद खाएँ
स्वस्थ आँखों और आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए शकरकंद बहुत फायदेमंद होता है। शकरकंद में बीटा कैरोटीन और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है जो आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए, शकरकंद को उबालकर उसका छिलका उतार लें। इसके बाद, आप इसे दूध और चीनी के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
6.) आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ब्रोकली खाएँ
ब्रोकली आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। ब्रोकली में मौजूद कैरोटीनॉयड, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन आँखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ब्रोकली एक स्वादिष्ट सब्ज़ी है जिसे कई तरह से खाया जा सकता है, जैसे उबालकर या सलाद के रूप में।
7.) धुंधली दृष्टि दूर करने के लिए गाजर खाएँ
धुंधली दृष्टि दूर करने के लिए गाजर बहुत फायदेमंद होती है। गाजर में विटामिन बी-12 और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, गाजर का सेवन करने से मोतियाबिंद की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप गाजर को सलाद के रूप में खा सकते हैं।
8.) आँखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय के रूप में ब्लूबेरी
ब्लूबेरी एक प्रकार का फल है जो भारत के साथ-साथ अमेरिका, यूरोप, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में भी पाया जाता है। आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ब्लूबेरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्लूबेरी में कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनॉयड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आँखों के लिए फायदेमंद होते हैं।
9.) आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए मछली खाएँ
अगर आपको नॉन-वेज खाना पसंद है, तो आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए मछली का सेवन कर सकते हैं। मछली में विटामिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होते हैं जो आँखों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए, अगर आपकी आँखें कमज़ोर हैं या आपको धुंधला दिखाई देता है, तो आप दिन में दो बार मछली का सेवन कर सकते हैं।
10.) आँखों की रोशनी के लिए देसी घी फायदेमंद है
देसी घी का सेवन करने से शरीर स्वस्थ और रोगमुक्त रहता है। इसके साथ ही, आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी देसी घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। देसी घी में विटामिन और मिनरल्स के अच्छे गुण होते हैं जो आँखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके लिए आँखों पर घी लगाकर कुछ मिनट तक मालिश करें।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज – Aankho Ki Roshni Badhane Ke Liye Yoga
योग करने से शरीर स्वस्थ और तरोताज़ा महसूस करता है। इसके अलावा, कई ऐसे योग हैं जो आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं आँखों के लिए कौन से महत्वपूर्ण योगासन हैं:
- प्रतिदिन अनुलोम-विलोम करने से आँखों की रोशनी बढ़ती है। आप इसे लगभग 10-15 मिनट तक कर सकते हैं।
- शीर्षासन करने से आँखों से जुड़ी समस्याएँ दूर होती हैं और आँखों की रोशनी बढ़ती है।
- सर्वांगासन करने से पूरा शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है और आँखों को भी लाभ होता है।
- आँखों की पुतलियों को दाएँ-बाएँ, ऊपर-नीचे और गोलाकार घुमाने से आँखों का व्यायाम होता है।
- सुबह-सुबह हरी घास पर नंगे पैर चलने से आँखों की रोशनी बढ़ती है। और अगर घास पर ओस हो, तो आँखों को और भी ज़्यादा लाभ मिलता है।
- जलते हुए दीपक की लौ को देखने से एकाग्रता बढ़ती है और आँखों की रोशनी भी बढ़ती है।
- अपने दोनों अंगूठों को भौंहों के बीच कुछ देर तक दोनों आँखों की सीध में रखें और आँखों को उस बिंदु पर केंद्रित करें, इससे आपकी आँखों को लाभ होगा।